सरस्वती बाल मंदिर स्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार,बहनों ने भाइयों को बांधा रक्षासूत्र

कौशाम्बी: सरस्वती बाल मंदिर स्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार,बहनों ने भाइयों को बांधा रक्षासूत्र,

यूपी के कौशाम्बी जिले में सरस्वती बाल मंदिर जूनियर हाईस्कूल भरवारी में रक्षाबंधन का पर्व बच्चों द्वारा बड़े धूम धाम से मनाया गया।सभी बहनों ने अपने भाइयों की कलाइयों में राखी बांधी और उनके उज्जवल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।वही सभी भाइयों ने अपनी बहन की रक्षा करने की शपथ खाई ।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य राजेश सिंह गौतम ने बच्चों को रक्षाबंधन का महत्व बताया।इस दौरान बृजेश मिश्रा,अरुण पाण्डेय, शैलेन्द्र पाण्डेय, विपिन वर्मा, करन सिंह, रौनक सिंह,मीनू मौर्य , विष्णु रस्तोगी, सीमा, शिवानी ,अनिशा,स्वेता आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor