कौशाम्बी: ट्रेन की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम,
यूपी के कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर बम्हरौली गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार सनी पुत्र कमलेश, उम्र करीब 17 वर्ष, निवासी शहजादपुर बम्हरौली, थाना कोखराज, रेलवे ट्रैक पर कर रहा था,तभी अचानक ट्रेन आ गई और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और घटना की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। किशोर की मौत से गांव में भी शोक का माहौल है। परिवार के लोगों को विश्वास नहीं हो रहा कि उनका बेटा अब उनके बीच नहीं रहा।








