द्वितीय जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नंदी वाणी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

कौशाम्बी: द्वितीय जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नंदी वाणी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नंदी वाणी पब्लिक स्कूल भरवारी के कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों ने द्वितीय जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उक्त प्रतियोगिता मुंडेरा चुंगी, प्रयागराज स्थित नवीन शिशु मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में संपन्न हुई।

प्रतियोगिता में 30 स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया, जिसमें नंदी वाणी के 26 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से 7 विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक, 5 विद्यार्थियों ने रजत पदक तथा 8 विद्यार्थियों ने कांस्य पदक अपने नाम कर विद्यालय की ख्याति बढ़ाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते नंदी वाणी पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान की ट्रॉफी अपने नाम की।

स्वर्ण पदक विजेता:

किशन (कक्षा 6), मानस (कक्षा 6), वीर (कक्षा 6), सूर्या (कक्षा 4), प्रेम (कक्षा 8), रीत (कक्षा 8) एवं वैशाली (कक्षा 6)।

रजत पदक विजेता:

सुप्रिया (कक्षा 6), आर्यन (कक्षा 6), अनुप्रिया (कक्षा 6), सूरज (कक्षा 5) एवं सुभांशु (कक्षा 8)।

कांस्य पदक विजेता:

अनुराग (कक्षा 4), आयुष (कक्षा 4), अविका (कक्षा 8), अभय (कक्षा 6), तनुज (कक्षा 5) एवं रिदित (कक्षा 4)।

विद्यार्थियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन में ताइक्वांडो कोच ध्रुव सिंह, प्रधानाचार्य ललित चौरसिया, प्रबंधक जोती गुप्ता. तथा डायरेक्टर अभिजीत केसरवानी का सर्वांगीण मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन महत्वपूर्ण रहा। विद्यालय परिवार ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor