कौशाम्बी में खेत में खड़ी कार की डिग्गी से मिला युवक का रक्तरंजित शव,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी: कौशाम्बी में खेत में खड़ी कार की डिग्गी से मिला युवक का रक्तरंजित शव,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में रविवार को एक कार की डिग्गी से युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

शव कार की डिग्गी में रखा मिला। प्रथम दृष्टया युवक की आशनाई के चलते सिर कूचकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की परिस्थितियों और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम जांच में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

ASP अमिता सिंह ने बताया कि कार में एक युवक का शव मिला है,शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor