कौशाम्बी: कौशाम्बी में गंगा नदी में नहाते समय पांच बच्चे डूबे,एक किशोरी की मौत,कड़ी मशक्कत के बाद बरामद हुआ किशोरी का शव,
यूपी के कौशाम्बी जिले में गंगा नदी के बढ़े हुए जलस्तर को नजरअंदाज कर ग्रामीण अभी भी गंगा में नहाने का रिस्क ले रहे है,गुरुवार की सुबह गंगा नदी में नहाते समय पांच बच्चे डूबे गए,बच्चो ने शोर मचाया तो लोग दौड़ पड़े और चार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जबकि एक किशोरी की गंगा में डूबकर मौत हो गई,स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद किशोरी का शव बरामद कर लिया।किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के तरसौरा गंगा घाट की है जहा गुरुवार को सुबह गंगा में नहाने के दौरान पांच बच्चे अचानक गंगा नदी में डूबने लगे। हादसे से घाट पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए चार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि एक किशोरी गहरे पानी में समा गई। कड़ी मशक्कत के बाद मछुआरों ने किशोरी नेहा पटेल का शव गंगा से बरामद कर लिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।








