प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत PHC और CHC करारी में भर्ती मरीजों को वितरित किया गया फल

कौशाम्बी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत PHC और CHC करारी में भर्ती मरीजों को वितरित किया गया फल,

यूपी के कौशाम्बी जिले के करारी कस्बे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान करारी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं को फल से भरी टोकरियां वितरित की गईं। इस दौरान मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की गई।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल, भाजपा कार्यकर्ता जानू मौर्य और पूर्व भाजपा विधायक प्रत्याशी सुरेश नागर सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर प्रसूताओं से मुलाकात की और उन्हें फल की टोकरियां भेंट कीं। भाजपा नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा कार्यों के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी ली गई।

कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. शोएब अंसारी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी एसके प्रियदर्शी समेत चिकित्सक और स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ मौजूद रहा। अस्पताल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने भी सहयोग किया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor