कौशाम्बी: फांसी के फंदे झूलकर युवक ने की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम,
यूपी के कौशाम्बी जिले के कौशाम्बी थाना क्षेत्र के गोराजू गांव में रविवार को 26 वर्षीय युवक ने साड़ी ने फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया गया कि गोराजू गांव निवासी दीपक सिंह पुत्र स्व. रामभजन (26) ने घर में साड़ी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पश्चिम शरीरा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।








