विकास खण्डों में आयोजित स्वच्छता शिविर में सफाईकर्मियों एवं श्रमिकों की हुई स्वास्थ्य जांच

कौशाम्बी: विकास खण्डों में आयोजित स्वच्छता शिविर में सफाईकर्मियों एवं श्रमिकों की हुई स्वास्थ्य जांच,

यूपी के कौशाम्बी जिले में शासन के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर,2026 तक “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत स्वच्छता एवं जनजागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड परिसर में स्वच्छता शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में सफाई कार्य में लगे सफाईकर्मियों, श्रमिकों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। स्वच्छता कर्मियों एवं श्रमिकों के स्वास्थ्य की नियमित जांच तथा उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है।

अधिकारियों द्वारा स्वच्छता कार्य में लगे कार्मिकों को व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor