कौशाम्बी: विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत निकाली गई जन-जागरूकता रैली,मच्छरों एवं संक्रामक रोगों से बचाव के लिए लोगों को किया गया जागरूक,
यूपी के कौशाम्बी जिले की विधायक चायल पूजा पाल, अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर एवं सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा ने विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान जन-जागरूकता रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मंझनपुर तक निकाली गई।
जनपद में विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसके अन्तर्गत जनपदवासियों को मच्छरों एवं संक्रामक रोगों से बचाव के उपायों के विषय में जागरूक किया जाएगा। “स्वस्थ्य व्यवहार अपनाना है, संचारी रोगों को हराना है। ”मच्छरों से बचाव के लिए दरवाजों व खिड़कियों पर जाली लगवानें, नियमित मच्छरदानी का प्रयोग करनें, मच्छररोधी उपाय अपनाने, अनुपयोगी वस्तुओं में पानी इकट्ठा न होने देंने, पानी की टंकी पूरी तरह से ढक कर रखनें, पूरी बॉह वाली कमीज पैन्ट और मोजे पहननें, घर और कार्य स्थल के आस-पास पानी जमा न होने देने, कूलर व गमलों आदि को सप्ताह में खाली कर सुखाने एवं गड्ढ़ों में जहॉ पानी इकट्ठा हो, उसे मिट्टी से भर देंने आदि के प्रति जागरूक किया जायेंगा।
इसी प्रकार संक्रामक रोगों से बचाव के लिए नालियों में जलजमाव रोंकने एवं नियमित सफाई करने, जानवर बाडे़ घर से दूर रखने, जंगली झाड़ियों को नियमित साफ करने, चूहे-छछूंदरों से बचनें, पीने के लिए इण्डिया मार्का के पानी का प्रयोग करने, खाने से पहले साबुन से हॉथ धोनें, खुले में शौच न करने तथा नियमित शौचालय का प्रयोग करने आदि के प्रति जागरूक किया जायेंगा।
इस अवसर पर डीएम डाॅ. अमित पाल, सीएमओ डॉ0 संजय कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी मंझनपुर डॉ. नीरज कुमार एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अनुपमा मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।








