कौशाम्बी: जिला पंचायत अध्यक्ष ने बहुउद्देशीय सेवा शिविर के समापन समारोह में किया प्रतिभाग,
यूपी के कौशाम्बी जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने विकास खण्ड मंझनपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित 7 दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित हुए नागरिकों से संवाद किया तथा सेवा शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।








