अयोध्या: अयोध्या में संपन्न हुई NUJ(I) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक,पत्रकारों को पेंशन सहित तमाम मांगो को लेकर हुई चर्चा,कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने दिया आश्वासन,
यूपी के अयोध्या में नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (इण्डिया) एनयूजे आई की राष्ट्रीय परिषद् की बैठक 4 और 5 अक्टूबर को अयोध्या धाम में रविवार को आयोजित बैठक का शुभारंभ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह द्वारा किया गया।इस अधिवेशन में देश के 22 राज्यों से लगभग 200 प्रतिनिधि शामिल हुए।। उक्त बैठक का आयोजन उत्तर प्रदेश एसोसिएशन आफ जर्नलिस्ट्स (उपज) द्वारा किया जा रहा है।
एनयूजे के राष्ट्रीय महासचिव त्रियुग नारायण तिवारी ने बताया कि बैठक में पत्रकारों की समस्याओं पर मंथन किया गया तथा प्रस्ताव पारित किये गए। इस अवसर पर मीडिया काउन्सिल की स्थापना, नए वेतन बोर्ड के गठन,पत्रकारों को पेंशन तथा पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग प्रमुख रूप से की गई। इसके साथ ही सम सामयिक मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा (भोपाल) ने की।
उपज के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह के अनुसार बैठक में उत्तर प्रदेश से लगभग 55 प्रतिनिधि शामिल हुए।प्रदेश इकाई और जिला अयोध्या इकाई द्वारा व्यापक प्रबंध किये गए हैं। उत्तर प्रदेश की इकाई की ओर से पत्रकारों को उत्तर प्रदेश में पेंशन की मांग पर चर्चा की गई तथा इस प्रस्ताव को राष्ट्रीय बैठक में पारित कराने की वकालत की गई। इसके साथ ही पत्रकारों को रेल यात्रा में फिर से रियायत शुरु करने की भी मांग की गई।








