Circle Samachar

भिक्षा मांगने के बहाने घरों में पहुंचे युवक,महिलाओं से ठगी का आरोप,पुलिस तीन को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

कौशाम्बी: भिक्षा मांगने के बहाने घरों में पहुंचे युवक,महिलाओं से ठगी का आरोप,पुलिस तीन को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ,

यूपी के कौशाम्बी जिले में मंगलवार को भिक्षा मांगने के बहाने घरों में पहुंचकर महिलाओं और बच्चों को बहला-फुसलाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

मामला करारी थाना क्षेत्र के गुवारा गांव का है जहा तीन युवक भिक्षा मांगने के बहाने गांव में घूम रहे थे और घरों में पहुंचकर महिलाओं व बच्चों से बातचीत कर रहे थे। आरोप है कि युवक खुद को ज्योतिषी बताकर लोगों को झूठी और भ्रामक बातें बताते थे। इसके बाद विश्वास में लेकर रुपये अथवा अन्य सामान हासिल करने का प्रयास करते थे।

मंगलवार को गुवारा गांव में एक बुजुर्ग महिला और बच्चे की सतर्कता से युवकों की गतिविधियों पर संदेह हुआ। इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी गई, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची करारी पुलिस तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ के आधार पर युवकों की गतिविधियों और उनके द्वारा किसी अन्य व्यक्ति से ठगी किए जाने की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor