कौशाम्बी: कौशाम्बी में सेवा ज्योति यात्रा का प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने मशाल जलाकर यात्रा का किया शुभारंभ,
यूपी के कौशाम्बी जिले में सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने किया। यात्रा के शुभारंभ से पूर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम को देखने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इसके बाद प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान मौजूद लोगों में यात्रा को लेकर उत्साह देखने को मिला।
आयोजकों के अनुसार, सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से सेवा और जनसंपर्क से जुड़े संदेश को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कृतिका अग्रवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल,राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा,जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर,जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,जिला उपाध्यक्ष भोलेशंकर कुशवाहा,अमर नाथ यादव जिला प्रभारी,जिला महामंत्री ज्योति केसरवानी आयोजक,पूर्व सांसद विनोद सोनकर,पूर्व विधायक मंझनपुर लाल बहादुर,सिराथू शीतला पटेल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।








