90 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण,25 का कराया गया नया पंजीकरण एवं नवीनीकरण,योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक

कौशाम्बी: 90 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण,25 का कराया गया नया पंजीकरण एवं नवीनीकरण,योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ अमित पाल के निर्देशानुसार बुधवार को मेसर्स आकर्ष गोपाल हीरो एजेंसी, भरवारी में श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं कल्याणार्थ के संबंध में ‘श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच, उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने तथा श्रम विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।

शिविर में कुल 90 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 75 पुरुष एवं 15 महिला श्रमिक शामिल रहे। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 25 श्रमिकों की स्किन संबंधी जांच, 10 श्रमिकों की नेत्र जांच, 20 श्रमिकों की एनीमिया जांच तथा 10 श्रमिकों की शुगर जांच की गई। इसके अतिरिक्त श्रमिकों की कफ, कोल्ड एवं फीवर संबंधी समस्याओं की भी जांच की गई। जांच के उपरांत श्रमिकों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।

शिविर के दौरान उपस्थित श्रमिकों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड तथा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पात्र श्रमिकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए पंजीकरण एवं नवीनीकरण के संबंध में जागरूक किया गया। शिविर में 15 श्रमिकों का नया पंजीकरण तथा 10 श्रमिकों का नवीनीकरण कराया गया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की डॉ. गुलाम अली, डॉ. सुनीता सिंह एवं डॉ. नीतू सिंह तथा श्रम विभाग की नेहा यादव, गोविन्द लाल गुप्ता एवं मनोज कुमार शुक्ल उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor