कौशाम्बी: कौशाम्बी में सर्राफा व्यापारी से लूट के तीन आरोपी पुलिस मुठभेड़ में अरेस्ट,एक आरोपी के पैर में लगी गोली,पुलिस ने लूट के आभूषण, बाइक, अवैध तमंचा व कारतूस किया बरामद,
यूपी के कौशाम्बी जिले के कोखराज टोल प्लाजा के पास 1 अक्टूबर की रात लगभग 10 बजे सर्राफा व्यापारी से लूट की सनसनीखेज वारदात हुई थी। लूट में शामिल लुटेरों को पकड़ने के लिए एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने तीन टी गठित की थी,पुलिस टीम ने देर रात पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशो को अरेस्ट किया है,मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है।पुलिस ने बदमाशो के पास से लूटा हुआ माल भी बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार कौशांबी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज निवासी सुरेश चंद्र सोनी प्रतापगढ़ में ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं। 1 अक्टूबर की कि देर रात वह दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह 10 बजे रात के आसपास कोखराज टोल प्लाजा पार करने के करीब एक किलोमीटर आगे पहुंचे, पीछे से बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने हेलमेट से सुरेश चंद्र पर हमला किया और उनके पास मौजूद बैग छीन लिया। इसके बाद तीनों बदमाश बाइक से मौके से फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक बैग में करीब 20 हजार रुपये नकद, लगभग एक किलो चांदी की ज्वेलरी और 20 ग्राम सोना रखा था।
पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की तहरीर के आधार पर कोखराज थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। वहीं लूट की घटना के खुलासे के लिए एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने पुलिस की चार टीमें गठित की थी।
घटना के खुलासे के सम्बन्ध में सीओ सिराथू सत्येन्द्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना प्रभारी कोखराज एवं उनकी टीम द्वारा शहजादपुर से दुर्गा भाभी सेतु मार्ग पर देर रात्रि लगभग 2 बजे वाहन चेकिंग कर रही थी, कि तभी मोटरसाइकिल सवार अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हुआ है, घायल सहित कुल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रितेश, सुनील एवं सूरज निवासी खखरेरू, खागा, जनपद फतेहपुर बताए हैं।घटना से संबंधित लूट का माल बरामद हो गया है और इनके पास से तमंचा, कारतूस एवं उसी घटना में प्रयुक्त लाल रंग की अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।
घायल अपराधी रितेश को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल हॉस्पिटल भेजा गया है तथा अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।








