CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च कर सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च कर सौंपा ज्ञापन,

यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर मुख्यालय के ओसा में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च आयोजित किया गया,यह विरोध मार्च ओसा चौराहे से रैन बसेरा अंबेडकर प्रतिमा तक गया,इसके पश्चात राष्ट्रपति को संबोधित डीएम के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया ।

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि सत्ता संरक्षित मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जनता के साथ धोखा किया है, उन्होंने बिहार,बंगाल,महाराष्ट्र,हरियाणा में करोड़ों लोगों के वैद्य नामो को काट दिया और सीधे तौर पर भाजपा को लाभ पहुंचाया और उनकी सरकार बनवाई, उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने कई बार प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से ज्ञानेश कुमार की पोल खोली,यही नहीं खुद ज्ञानेश कुमार के सहयोगियों ने इसका पर्दाफाश किया । लगातार इंडिया गठबंधन के नेता हमारे नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर सड़कों पर संघर्ष कर रहें है लेकिन भाजपा के इशारे पर हमारे नेताओं के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हम अपने नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है हमारे नेताओं ने जनता की आवाज को उठाया है और हम उसे कमजोर नहीं होने देंगे बल्कि इसकी लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे। आज इसी क्रम में हम लोगों ने मार्च निकाल कर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और भाजपा को चेताया कि देश की आपकी नियत को जान चुकी है और अब वो अपने मतों की रक्षा करते हुए लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने के लिए कांग्रेस के साथ खड़ी है।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रभारी कौशाम्बी राजेश साहनी, पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,प्रदेश अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन मनोज सिंह पटेल,पूर्व अध्यक्ष तलत अज़ीम,जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास,श्याम मूर्ति तिवारी,नैय्यर रिजवी,आशीष मिश्रा पप्पू,ब्लाक अध्यक्ष मंझनपुर प्रदीप सिंह पटेल,जिला महासचिव श्याम सिंह भदौरिया,आसिफ अल्वी,मोहम्मद फरमान,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,जिला सचिव हेमन्त रावत,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय,आयुष यादव,नौशे आलम,आबिदा बेगम,कमलेश पटेल ब्लाक अध्यक्ष सिराथू प्रियांशू त्रिपाठी,ब्लाक अध्यक्ष कड़ा रफीक अहमद,नगर अध्यक्ष करारी शकील अहमद,नाजिम अहमद,राहुल यादव,संदीप कुमार,अवधेश कुमार,इंद्रपाल रैदास, बिफई लाल, कमलेश पटेल,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor