कौशाम्बी में 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक होगा निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण

कौशाम्बी: कौशाम्बी में 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक होगा निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण,

यूपी के कौशाम्बी जिला पूर्ति अधिकारी मंगेश कुमार मौर्य  ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत माह अक्टूबर, 2026 के लिए आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं की दुकानों के माध्यम से 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि माह अक्टूबर, 2026 में अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किलोग्राम गेहूं एवं 21 किलोग्राम चावल तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 2 किलोग्राम गेहूं एवं 3 किलोग्राम चावल का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि खाद्यान्न वितरण निर्धारित समयानुसार उचित दर की दुकानों पर प्रातः 08: बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा अपराह्न 02 बजे से सायं 06 बजे तक किया जाएगा। वितरण के दौरान उचित दर विक्रेताओं द्वारा प्रतिदिन निर्धारित संख्या में टोकन कार्डधारकों को वितरित किए जाएंगे। ई-पास मशीनों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण की सुविधा के अनुसार आवश्यक बदलाव करते हुए पारदर्शी ढंग से वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मोबाइल ओटीपी के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026 निर्धारित है।

पोर्टेबिलिटी सुविधा के अंतर्गत कार्डधारक उचित दर विक्रेता के यहां उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सभी राशन कार्डधारकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में अपनी उचित दर की दुकान पर पहुंचकर नियमानुसार निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त करें।

यदि किसी कार्डधारक को खाद्यान्न प्राप्त करने में असुविधा होती है या वितरण संबंधी कोई समस्या आती है, तो वे अपने संबंधित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अथवा पूर्ति निरीक्षक से संपर्क कर सकते हैं, जो निम्न हैं-जिला पूर्ति अधिकारी 7839564632, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, मंझनपुर/चायल 9415264027, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, सिराथू: 7080996210, पूर्ति निरीक्षक, सिराथू/कड़ा: 7705076819, पूर्ति निरीक्षक, सरसवां: 9473525538, पूर्ति निरीक्षक, नेवादा: 7991403405, पूर्ति निरीक्षक, मूरतगंज/चायल: 9936561610, पूर्ति निरीक्षक 9161131301 एवं पूर्ति निरीक्षक मंझनपुर/नगर क्षेत्र: 8840927132 है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor