कौशाम्बी: उच्च प्राथमिक विद्यालय भड़ेसर में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को किया गया जागरूक,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद मंझनपुर के सौजन्य से एवं ट्रेनिंग पार्टनर त्रिलोक सिंह शिक्षा सेवा समिति के तत्वावधान में उच्च प्राथमिक विद्यालय भाड़ेसर में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बालेन्द्र सिंह ने की। ट्रेनर पंकज अग्रहरि और शिप्तन शेख, अरमान शेख, अजय मिश्रा ने बच्चों को चार डस्टबिन के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
ट्रेनरों ने बताया कि हरा डस्टबिन गीले कचरे के लिए, नीला डस्टबिन सूखे कचरे के लिए, लाल डस्टबिन हानिकारक कचरे के लिए और काला डस्टबिन अन्य कचरे के लिए उपयोग किया जाता है। बच्चों को कचरा अलग-अलग कर डस्टबिन में डालने और अपने घर-मोहल्ले को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार, प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा, सहायक अध्यापक रेनू शुक्ला सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।








