डीएम ने जनगणना-2027 के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण,प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने तथा जनगणना कार्य को सकुशल संपन्न कराने के दिए निर्देश

कौशाम्बी: डीएम ने जनगणना-2027 के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण,प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने तथा जनगणना कार्य को सकुशल संपन्न कराने के दिए निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने जनगणना- 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत होने वाली जनसंख्या गणना को सकुशल, सुचारु एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज,टेवा में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया।

डीएम ने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को जनगणना से संबंधित प्रक्रियाओं, निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं दायित्वों की समुचित जानकारी प्रदान की जाए, ताकि जनगणना का कार्य त्रुटिरहित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

डीएम ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसकी सफलता के लिए सभी संबंधित कार्मिकों का प्रशिक्षित, सजग एवं जिम्मेदार होना आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों से पूरी गंभीरता के साथ प्रशिक्षण लेने तथा जनगणना कार्य के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए जनगणना कार्य की तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं, जिससे जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनसंख्या गणना का कार्य सुचारु एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor