डीएम ने की नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा,सभी निर्माण कार्य 15 नवम्बर तक पूर्ण कराने के निर्देश

कौशाम्बी: डीएम ने की नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा,सभी निर्माण कार्य 15 नवम्बर तक पूर्ण कराने के निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने बुधवार को कार्यालय कक्ष में नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

डीएम ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अन्तर्गत नगर-निकायों में कराए जा रहें कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान नगर पंचायत चरवा में कार्य लम्बित पाए जाने पर अधिशासी अधिकारी को सभी कार्य माह नवम्बर, 2026 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने 15वॉ वित्त आयोग के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान कार्य की प्रगति धीमी होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी अधिशासी अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने वंदन योजना, नगरोदय योजना, आकांक्षी नगर योजना एवं सीवरेज व जल निकासी योजना आदि के अन्तर्गत निकायवार कराए जा रहें कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ 15 नवम्बर, 2026 तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्माण कार्यों का प्रभावी अनुश्रवण एवं मौके पर भ्रमण करने के भी निर्देश दिए।

डीएम ने परिषदीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को और सुदृढ करने के लिए कराए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राथमिकता के आधार पर शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करा लिया जाए। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने नगर निकाय में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित रखी जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आमजन के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया जाए, जिससे आमजन अपनी शिकायतें दर्ज करा सके।

बैठक में एडीएम शालिनी प्रभाकर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor