सीडीओ ने पराली प्रबंधन जागरूकता प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

कौशाम्बी: सीडीओ ने पराली प्रबंधन जागरूकता प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना,

यूपी के कौशाम्बी सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी एवं उप कृषि निदेशक सतेन्द्र कुमार तिवारी ने पराली प्रबंधन जागरूकता प्रचार-प्रसार वाहन को विकास भवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशनफार इन-सीटूमैनेजमेन्ट ऑफ क्राप रेज्ड्यू योजनान्तर्गत धान की पुआल/फसल अवशेष को न जलाने एवं सडाकर खाद बनाये जाने के लिए कृषकों को जागरूक करने के लिए कृषि विभाग द्वारा प्रचार-प्रसार वाहन को प्रत्येक विकास खण्डों में चलाया जाएगा तथा कृषकों को जागरूक किया जाएगा।

उप कृषि निदेशक, ने बताया कि डीएम के निर्देशानुसार राजस्व विभाग, कृषि विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त निगरानी टीम पराली प्रबंधन के लिए जनपद स्तर, तहसील स्तर एवं विकास खण्ड स्तर पर बनाई गई है। पराली जलाये जाने की सैटेलाइट के माध्यम से सूचना प्रतिदिन प्राप्त होती है, जिसमें अक्षांश एवं देशांतर के साथ स्थल का उल्लेख रहता है, जिसके आधार पर कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी स्थलीय निरीक्षण करके आख्या देते हैं।

उन्होंने बताया कि पराली जलाये जाने पर 02 एकड तक रूपये-2500, 02 से 05 एकड़ तक रूपये-5000, तथा 05 एकड से अधिक होने पर रूपये-15000 का जुर्माना लगाये जाने का प्रावधान है तथा कृषि विभाग की योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा सकता है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिनियम की धारा-24 के अन्तर्गत क्षतिपूर्ति की वसूली एवं धारा-26 के अन्तर्गत उल्लंघन की पुनरावृत्ति होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध अर्थदण्ड इत्यादि की कार्यवाही की जाएगी। उप कृषि निदेशक ने कृषकों से अनुरोध किया है कि वे फसल अवशेष कदापि न जलायें, उसे खाद बनाकर इस्तेमाल करें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor