साइबर पुलिस को बड़ी कामयाबी,टेलीग्राम एप से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 4 शातिर अरेस्ट

कौशाम्बी: साइबर पुलिस को बड़ी कामयाबी,टेलीग्राम एप से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 4 शातिर अरेस्ट,

यूपी के कौशाम्बी जनपद में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टेलीग्राम एप के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 4 सक्रिय सदस्यों को पुलिस ने सीतापुर जनपद से अरेस्ट किया है।पुलिस को उनके पास से 06 मोबाइल फोन, 06 एटीएम कार्ड, 01 बैंक पासबुक और 15,000 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सराय अकिल थाना क्षेत्र के बुद्धपुरी निवासी सचिन रस्तोगी पुत्र स्व. बजरंग बिहारी रस्तोगी ने अपने बैंक खाते से 50,000 रुपये की साइबर ठगी होने की शिकायत की थी। जिस पर थाना सराय अकिल में मामला दर्ज किया गया था,घटना के शीघ्र अनावरण के लिए एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने साइबर क्राइम थाना एवं थाना सराय अकिल की संयुक्त टीम गठित की थी।

संयुक्त टीम ने तकनीकी संसाधनों एवं इलेक्ट्रॉनिक अभिलेखों का विश्लेषण कर साक्ष्य संकलित करते हुए सीतापुर जनपद के रहने वाले आदर्श मिश्र पुत्र रामकृष्ण मिश्र,पुनीत शुक्ला उर्फ अनुराग पुत्र दीनबन्धु,सत्यम पुत्र राजेश,निखिल सिंह पुर्वविजय सिंह को अरेस्ट किया।जिनके कब्जे से 06 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 06 एटीएम कार्ड, 01 बैंक पासबुक एवं 15,000 रुपये नकद बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर टेलीग्राम एप के माध्यम से विभिन्न तरीकों से लोगों के साथ साइबर धोखाधड़ी करते हैं। ठगी के पैसों को निकालने के लिए गिरोह के सदस्य भोले-भाले व्यक्तियों को पैसों का लालच देकर उनके बैंक खाते खुलवाते थे या उनके बैंक खातों का उपयोग करते थे और बदले में उनके खाते में लिंक मोबाइल नंबर/सिम, एटीएम कार्ड एवं चेकबुक अपने पास रख लेते थे। बाद में एटीएम के माध्यम से ठगी की रकम निकालकर गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचाई जाती थी, जिससे वास्तविक अपराधियों की पहचान छिपी रहे। इसी प्रकार गिरोह द्वारा कौशाम्बी के व्यक्ति से 50 हजार की ठगी की गई थी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor