कौशाम्बी: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की तारीखों में संशोधन,अब 04 जनवरी, 2027 को होगा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन,
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों में संशोधन किया गया है।
यह जानकारी कौशाम्बी जिले की उप जिला निर्वाचन अधिकारी शालिनी प्रभाकर ने देते हुए बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पोलिंग स्टेशनों का युक्तिकरण/पुनर्व्यवस्थापन 02 नवम्बर, 2026 तक (यथावत), एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन 17 नवम्बर, 2026 को किया जाएगा। निर्वाचक नामावलियों के संबंध में दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर, 2026 तक निर्धारित की गई है।
प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसम्बर, 2026 तक किया जाएगा तथा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी, 2027 को किया जाएगा।








