नुक्कड़ नाटक से दी गई कूड़ा अलग-अलग करने की जानकारी, हरा-नीला-लाल-काला डस्टबिन का बताया महत्व

कौशाम्बी: नुक्कड़ नाटक से दी गई कूड़ा अलग-अलग करने की जानकारी, हरा-नीला-लाल-काला डस्टबिन का बताया महत्व,

यूपी के कौशाम्बी जिले की नगर पालिका परिषद मंझनपुर द्वारा गुरुवार को दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में ट्रेनिंग पार्टनर त्रिलोक सिंह शिक्षा सेवा समिति की तरफ से कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को कूड़ा अलग-अलग करने की जानकारी दी।

नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने बड़े ही रोचक अंदाज में बताया कि –

हरा डस्टबिन – गीला कूड़ा – सब्जी के छिलके, बचा खाना, फल के छिलके

नीला डस्टबिन- सूखा कूड़ा – कागज, प्लास्टिक, बोतल, गत्ता

लाल डस्टबिन – खतरनाक कूड़ा – सुई, ब्लेड, दवाई, बैटरी

काला डस्टबिन – ई-कचरा – टूटा फोन, चार्जर, तार

कलाकारों ने बताया कि अगर हम कूड़ा अलग-अलग करके डालेंगे, तो गांव-शहर साफ रहेगा और बीमारियां भी नहीं फैलेंगी।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि इस तरह के नुक्कड़ नाटक से गांव के लोगों को आसानी से समझ आ जाता है और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

अंत में सभी ने संकल्प लिया कि -कूड़ा इधर-उधर नहीं फेंकेंगे, कूड़ा हमेशा डस्टबिन में ही डालेंगे।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रेनिंग पार्टनर के बालेन्द्र सिंह ने की। उनकी टीम में पंकज अग्रहरि और उपासना गुप्ता मौजूद रहीं।

इस मौके पर कलाकार देशराज कटारिया, जयकरण जिद्दी, बलराम लहरी, राम अभिलाष और राम आश्रम ने शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor