कौशाम्बी: भरवारी के दशहरा मेला में रावण का वध को निकले राम,ढोल नगाड़े और डीजे के साथ निकाला गया भरवारी नया बाजार का भव्य रामदल,जगह जगह पुष्पवर्षा कर हुआ रामदल का भव्य स्वागत,
यूपी के कौशाम्बी जनपद के भरवारी कस्बे के नया बाजार के ऐतिहासिक दशहरा मेला में गुरूवार की देर शाम ढोल नगाड़े और डीजे के साथ भव्य रामदल निकाला गया। रामदल की झांकी भरवारी के नया बाजार स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण से निकाला गया। इस दौरान एक रथ में प्रभु श्री राम, लक्षण व हनुमान तो दूसरे रथ से रावण माता सीता को लेकर निकला। भव्यता के साथ निकले रामदल का स्थानीय लोगों ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पूरे नगर भ्रमण के बाद देर रात रामदल की झांकी सिंघिया स्थित प्राइमरी स्कूल पहुंची जहां राम व रावण की सेना के बीच युद्ध हुआ और प्रभु श्रीराम की तीर रावण के नाभि पर लगते ही रावण धू-धू कर जल उठा। रावण के मरते ही पूरे ग्राउंड जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान पूरे भरवारी नगर को रंगीन लाईटों से सजाया गया। साथ ही साउंड कम्पटीशन के लिए जगह जगह साउंड भी लगाये गये।
राम दल में मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नितुल केसरवानी (चौधरी), महामंत्री वेद प्रकाश केसरवानी , कोषाध्यक्ष दीपू केसरवानी, पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र केसरवानी,पूर्व चेयरमैन गंगा प्रसाद केसरवानी उर्फ काले,एडवोकेट राम प्रकाश मिश्रा, राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा,राजेश अग्रहरि, नीरज केसरवानी, प्रवेश केसरवानी, शेखर ररस्तोगी ,पितम्बर लाल केसरवानी,जगदीश वैश्य,जगदीश शिवहरे,वीरेंद्र कोको, राजू गुलाटी सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
रामदल में सैकड़ों वर्ष पुरानी हनुमान जी की चौकी रही विशेष आकर्षण का केन्द्र….
भरवारी नया बाजार के ऐतिहासिक दशहरे के रामदल के आगे आगे चलने वाली हनुमान जी सैकड़ों वर्ष पुरानी श्रृंगार चौकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। स्थानीय लोगों जगह जगह हनुमान जी चौकी रोक कर पूजा अर्चना कर प्रसाद भी चढ़ाया। इस दौरान छोटे छोटे बच्चों के द्वारा खुद पात्र बनकर दर्जनों श्रृंगार चौकियाँ भी निकाली गयी।
मेले में चप्पे चप्पे पर पुलिस फ़ोर्स तैनात रही……
भरवारी के नया बाजार के दो दिवसीय ऐतिहासिक दशहरे में लाखो दर्शकों की भीड़ होती है। ऐसे में मेले में सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख चौराहों, रेलवे क्रॉसिंग, प्राइमरी स्कूल स्थित रावण मैदान सहित अन्य सभी चौराहों पर भारी मात्रा में पुलिस फ़ोर्स के साथ साथ महिला कांस्टेबल भी तैनात रही।








