स्व-जनगणना 2026 हेतु आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों ने निकाली जागरूकता रैली

कौशाम्बी: स्व-जनगणना 2026 हेतु आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों ने निकाली जागरूकता रैली,

यूपी के कौशाम्बी जिले में स्व-जनगणना 2026 को सफल बनाने हेतु गुरुवार को बाल विकास परियोजना मंझनपुर के तत्वावधान में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं मुख्य सेविकाओं ने भव्य जागरूकता रैली निकाली।

रैली का नेतृत्व बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंझनपुर रामेश्वर पाल ने किया। रैली के दौरान कार्यकर्त्रियों ने नारे लगाकर आमजन को स्व-जनगणना के प्रति जागरूक किया। लोगों को बताया गया कि स्व-जनगणना में प्रत्येक परिवार की सही जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंच सके।

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी रामेश्वर पाल ने सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं मुख्य सेविकाओं को निर्देशित किया कि प्रत्येक आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री अपने क्षेत्र के कम से कम 20-20 लाभार्थियों की स्व-जनगणना अवश्य कराएं तथा लोगों को स्वयं जनगणना करने हेतु प्रेरित करें।उन्होंने कहा कि _“स्व-जनगणना ही सशक्त भारत की पहचान है। हर परिवार की गिनती, हर परिवार की भागीदारी – यही हमारा संकल्प है।”

रैली में उपस्थित सभी कार्यकर्त्रियों ने स्व-जनगणना 2026 को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संकल्प लिया।रैली में मुख्य सेविका मंजू सिंह, बालमति, योगिता वर्मा, अंजू, अनामिका देवी सहित बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां उपस्थित रहीं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor