कौशाम्बी: समितियों से किसानो को डीएपी और यूरिया खाद वितरण करने की सकिपा ने उठाई मांग,
यूपी के कौशाम्बी जिले में समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में शुक्रवार को सिराथू ब्लॉक के बडनपुर घाटमपुर में पार्टी नेता अजय सोनी की अगुवाई में किसानो एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक में डीएपी और यूरिया खाद की किल्लत पर चर्चा हुई। किसानो और पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस समय किसानो को कृषि कार्य हेतु डीएपी और यूरिया खाद चाहिए लेकिन सहकारिता विभाग की लापरवाही और मनमानी के चलते जिले की कई समितियों से किसानो को डीएपी और यूरिया खाद नही मिल पा रही है जिससे किसान परेशान है।
इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि शमसाबाद, उदहिन खुर्द समेत जिले की कई समितियों से किसानो को खाद नही मिलने से किसान मजबूरन प्राइवेट दुकानों से डीएपी और यूरिया खाद अधिक दाम पर खरीदने को विवश है। आगे कहा कि समर्थ किसान पार्टी ने इस मुद्दे पर अभी हाल ही में जिला मुख्यालय मंझनपुर में धरना प्रदर्शन किया था और ज्ञापन देकर समितियों से किसानो को डीएपी यूरिया खाद के वितरण की मांग उठाई थी। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि कई अधिकारी किसानो की समस्यायों की अनदेखी कर रहे हैं जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि जल्द ही समितियों से किसानो को पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया खाद का वितरण सुनिश्चित नही किया गया तो समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
इस अवसर पर राजेश सिंह पटेल, हरिपाल सरोज, बच्ची लाल प्रजापति, हुब्बा रैदास, सुंदर लाला सरोज, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।








