तालाब की भूमि से मिट्टी निकालने की सूचना देने पर घर पर चढ़कर मारपीट का आरोप,सपा नेता समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज,वीडियो वायरल

कौशाम्बी: तालाब की भूमि से मिट्टी निकालने की सूचना देने पर घर पर चढ़कर मारपीट का आरोप,सपा नेता समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज, वीडियो वायरल,

यूपी के कौशाम्बी जिले में करारी थाना क्षेत्र के सादिकपुर सेमरहा गांव में तालाब की भूमि से चोरी से मिट्टी निकालने की सूचना देने पर एक युवक और उसकी मां के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने सपा नेता हरिमोहन यादव और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, एससी/एसटी एक्ट सहित कई धाराओं में FIR दर्ज किया है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि गांव के तालाब की भूमि से चोरी से मिट्टी निकाली जा रही थी, जिसकी सूचना महिला के बेटे ने पुलिस को दी थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो सपा नेता भड़क गए और युवक के घर पर चढ़कर युवक की पिटाई कर दी। आरोप है कि इस दौरान युवक की मां के साथ भी अभद्रता की गई।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने सपा नेता हरिमोहन यादव और तीन अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मारपीट और अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस सम्बन्ध में करारी थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor