कौशाम्बी,
भवंस मेहता पीजी महाविद्यालय भरवारी में आयोजित हुई लोक गीत प्रतियोगिता,
भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरा होने के शुभ अवसर पर भवंस मेहता पीजी महाविद्यालय भरवारी में अमृत महोत्सव के तहत लोक गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बी॰ए॰ प्रथम वर्ष की छात्रा शोभा पाल प्रथम , एम॰ए॰ प्रथम वर्ष की छात्रा संस्कृति त्रिपाठी द्वितीय और बी॰ ए॰ द्वितीय वर्ष की छात्रा पल्लवी केसरवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. रूबी चौधरी, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी , एन. सी. सी. प्रभारी कैप्टन अरुण कुमार सिंह , डॉ. सतीश कुमार तिवारी, डॉ. विमलेश कुमार सिंह यादव , डॉ. सी. पी. श्रीवास्तव , डॉ योगेश मिश्र, डॉ नीति मिश्रा , डॉ अनुज कुमार तिवारी, डॉ. आदिल , डॉ. दीपक , डॉ राहुल राय, डॉ धमेंद्र कुमार अग्रहरि, डॉ. महेंद्र उपाध्याय, डॉ सुमन शुक्ला मौजूद रहे।








