कौशाम्बी: कौशाम्बी में मोबाइल चार्जिंग लगाने के दौरान करेंट लगने से अधेड़ की हो गई मौत,
यूपी के कौशाम्बी जिले में देर रात मोबाइल को चार्जिंग में लगाते समय एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें एक युवक की मौत हो गई,युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के तरसौरा गांव की शनिवार की रात की है जहा मोबाइल चार्ज करते समय करेंट लगने से 52 वर्षीय गोला प्रसाद पटेल की मौत हो गई।गोला प्रसाद पटेल अपने घर पर अकेले रहते थे। शनिवार रात वह अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए दीवार में लगे बिजली के बोर्ड में प्लग लगा रहे थे। इसी दौरान बोर्ड में शार्ट सर्किट हो गया।शार्ट सर्किट के कारण एक तार टूटकर उनके हाथों से छू गया और उन्हें जोरदार करेंट लगा। करेंट लगने से वह जमीन पर गिर पड़े और तार उनके ऊपर ही गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
शार्ट सर्किट की आवाज सुनकर घर में मौजूद उनके छोटे भाई उदय मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने गोला प्रसाद को मृत पाया। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना पर कोखराज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है।








