डीएम ने किया बैनामा विलेखों का सत्यापन,सहायक आयुक्त स्टाम्प व उपनिबन्धक,सिराथू को स्टाम्प आंगणन करने के निर्देश

कौशाम्बी,

डीएम ने किया बैनामा विलेखों का सत्यापन,सहायक आयुक्त स्टाम्प व उपनिबन्धक,सिराथू को स्टाम्प आंगणन करने के निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी डीएम मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को सहायक आयुक्त स्टाम्प एवं उपनिबन्धक सिराथू के साथ जनपद के विभिन्न उपनिबन्धक कार्यालयों में पंजीकृत होने वाले विक्रय विलेखों में सबसे बडे मूल्य के विक्रय विलेख में से 02 विक्रय विलेख सख्या-4605/ 2025 एवं 4644/2025 का सत्यापन किया।

दोनो विक्रय विलेख मौजा उदहिन बुजुर्ग के है,जो सिराथू से धाता मुख्य मार्ग से सटी हुई और आबादी से 100 मीटर के अन्दर दर्शाया गया। मौके के अनुसार बिक्रीत कृषि भूमि मौजा- उदहिन बुजुर्ग की है,जो सिराथू से धाता मुख्य मार्ग से एवं आबादी से लगी पायी गयी है। उन्होंने सहायक आयुक्त स्टाम्प व उपनिबन्धक,सिराथू को स्टाम्प आंगणन करने के निर्देश दिए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor