डीएम ने वी.एच.एस.एन.डी. सेशन का किया निरीक्षण

कौशाम्बी: डीएम ने वी.एच.एस.एन.डी. सेशन का किया निरीक्षण,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने बुधवार को सामुदायिक भवन कोखराज में आयोजित वी.एच.एस.एन.डी. सेशन का निरीक्षण किया।

डीएम ने निरीक्षण के दौरान ए.एन.एम. से आज जांच के लिए आई गर्भवती महिलाओं की संख्या, किए गए टीकाकरण, बच्चों की नियमित टीकाकरण, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता तथा एच.आर.पी. महिलाओं की संख्या एवं उनकी मॉनिटरिंग के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं की समय से स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने पंजिका का अवलोकन करते हुए कहा कि ड्युलिस्ट के अनुसार शत-प्रतिशत बच्चों टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor