CBSE बोर्ड का इंटर का रिजल्ट जारी,डॉ० रिज़वी स्प्रिंगफील्ड स्कूल में आइना केसरवानी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान, प्राप्त किये 93.2 फीसदी अंक

कौशाम्बी: CBSE बोर्ड का इंटर का रिजल्ट जारी,डॉ० रिज़वी स्प्रिंगफील्ड स्कूल में आइना केसरवानी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान, प्राप्त किये 93.2 फीसदी अंक,

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के इंटरमीडिएट का परिणाम बुधवार को घोषित हुआ है। जिसमें डॉ० रिज़वी स्प्रिंगफील्ड स्कूल से आइना केशरवानी ने विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। आइना ने 500 में से 466 अंक प्राप्त किया। वही शिवांश पांडेय ने 460 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया और रूहल रज़ा ने 444 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रबंधक कर्रार हुसैन रिजवी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाये की।

सीबीएसई द्वारा घोषित बारहवीं के परिणाम में डॉ० रिज़वी स्प्रिंगफील्ड स्कूल से आइना केशरवानी ने प्रथम, शिवांश पांडेय ने द्वितीय और रूहल रज़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में शिवी केशरवानी ने 500 में से 440 अंक के साथ 88 फीसद तो वही आर्यन अग्रहरी ने 425 अंक के साथ 85फीसद अंक प्राप्त किये। विद्यालय का इस बार परिणाम सत प्रतिशत रहा । परीक्षा के परिणाम को देख कर छात्र खुशी से झूम उठे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor