कौशाम्बी: डीएम ने केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का किया निरीक्षण,
यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने बुधवार को तहसील मंझनपुर के अंतर्गत ग्राम पाता में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण कर मौके पर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
डीएम ने निरीक्षण के दौरान एसडीएम मंझनपुर राज कुमार मौर्य से चिन्हित भूमि की स्थिति एवं उपलब्ध क्षेत्रफल आदि जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध सुनिश्चित किया जाए।








