कौशाम्बी: सिपाही दंपति ने जमीनी विवाद में पूरे परिवार को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी डंडे से पीटा,वीडियो सोशल मीडिया में वायरल,पुलिस ने मामला किया दर्ज,
यूपी के कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के मिश्राना टोला शहजादपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले,इस खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हमला करने वालों मे उत्तर प्रदेश पुलिस का एक जवान और उसकी पत्नी सहित सात लोग शामिल है। इस विवाद में सिपाही पक्ष के कितने लोग घायल है जानकारी नहीं हो सकी है हमले के बाद हमलावर फरार हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र के मिश्राना टोला शहजादपुर में भारत मौर्य का जमीनी विवाद उत्तर प्रदेश के सिपाही रामू मौर्य से चल रहा है, इसी बात को लेकर पुलिस के सिपाही रामू मौर्य अपनी पत्नी आरती मौर्य वा अन्य 5 लोगों के साथ भारत मौर्य के परिवार पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया, भारत मौर्य की पत्नी ज्ञानमती, पुत्री सोनम मौर्य व भारत मौर्य वा उनके भाई अजय कुमार वा भाभी पार्वती मौर्य, मंजू देवी पत्नी रूपलाल,क्रांति देवी पत्नी अजय कुमार सहित पूरे परिवार को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी डंडे से मारा पीटा गया। पूरे परिवार के लोग घायल हुए हैं। हमले के वक्त तमाम लोग पहुंचे लेकिन बीच बचाव करने का साहस कोई नहीं कर सका।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, दो घायलों की हालत गंभीर थी, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, हमले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।








