सर्वोदय विद्यालय करारी में उपनिदेशक समाज कल्याण ने परखी व्यवस्थाएं,कक्षाओं में विद्यार्थियों से संवाद कर पठन-पाठन की गुणवत्ता का लिया जायजा

कौशाम्बी: सर्वोदय विद्यालय करारी में उपनिदेशक समाज कल्याण ने परखी व्यवस्थाएं,कक्षाओं में विद्यार्थियों से संवाद कर पठन-पाठन की गुणवत्ता का लिया जायजा,

यूपी के कौशाम्बी पहुंचे उपनिदेशक समाज कल्याण प्रयागराज मंडल सुरेश चंद्र पाल ने करारी स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य लाल प्रताप चौरसिया समेत सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित मिले। उपनिदेशक ने विद्यालय में विद्यार्थियों को मिल रही आवासीय सुविधाओं, पठन-पाठन और मूलभूत व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक ने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके पाठ्यक्रम, पढ़ाई और कक्षाओं में होने वाले शिक्षण कार्य से संबंधित जानकारी ली। साथ ही पठन-पाठन की गुणवत्ता को परखते हुए शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे शिक्षण कार्य का भी जायजा लिया।

उपनिदेशक ने विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता तथा निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन वितरण की स्थिति भी देखी। इसके साथ ही छात्रावास के कमरों, शौचालयों की साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही आवासीय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति भी परखी।

निरीक्षण के अंत में उपनिदेशक ने विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों को विद्यार्थियों की शिक्षा, अनुशासन, स्वास्थ्य एवं सुविधाओं पर विशेष ध्यान देते हुए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor