कौशाम्बी: डीएम ने कार्यालय सहायक महानिरीक्षक निबंधक का किया निरीक्षण,लंबित स्टाम्प वादों के निस्तारण में तेजी लाने के दिए निर्देश,
यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को कार्यालय सहायक महानिरीक्षक निबंधक का निरीक्षण किया।
डीएम ने मिसिल बंद रजिस्टर का अवलोकन करते हुए ए.आई.जी. स्टाम्प को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय में लम्बित स्टाम्प वादों की स्थिति एवं निस्तारण की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए ए.आई.जी. स्टाम्प को लम्बित वादों के निस्तारण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए नियमानुसार शीघ्र निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रत्नेश तिवारी उपस्थित रहे।








