डीएम ने कार्यालय उप निबंधक मंझनपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण,अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं राजस्व वसूली में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के दिए निर्देश

कौशाम्बी: डीएम ने कार्यालय उप निबंधक मंझनपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण,अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं राजस्व वसूली में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के दिए निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को कार्यालय उप निबंधक मंझनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया।

डीएम ने निरीक्षण के दौरान रकबा रजिस्टर, उपस्थिति रजिस्टर व मुआयना रजिस्टर सहित विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने उप निबंधक प्रेम नाथ शुक्ल से कार्यालयीय कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम ने उप निबंधक से विगत माह में लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली में प्रगति सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निस्तारित किया जाए।

डीएम ने अभिलेखों का सुव्यवस्थित तरीके से रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सी.सी.टी.वी. कैमरों की क्रियाशीलता की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि कार्यालय में स्थापित सीसीटीवी कैमरे की क्रियाशीलता सुनिश्चित बनाएं रखी जाए।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रत्नेश तिवारी उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor