जिले के 05 ब्लॉक प्रमुख और सदस्यों का कार्यकाल समाप्त,प्रशासक को मिला चार्ज

कौशाम्बी

जनपद के पांच ब्लॉक प्रमुख व उनके बीडीसी का बुधवार से कार्यकाल समाप्त हो गया है। गुरुवार से ब्लॉक प्रमुख की जगह एसडीएम प्रशासक का कार्य देखेंगे।। एसडीएम और बीडीओ संयुक्त रूप से विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और कार्य करेंगे।कौशाम्बी डीएम अमित कुमार सिंह के निर्देश पर मंझनपुर तहसील के सरसवां, चायल के चायल, नेवादा, और सिराथू तहसील के कड़ा और सिराथू ब्लॉक के ब्लाक प्रमुखों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। कार्यकाल पूरा होने पर बुधवार को डीएम अमित कुमार सिंह ने प्रशासन नियुक्त कर दिए हैं। तीनों तहसीलों के एसडीएम को प्रशासक बनाया गया है। अब ब्लॉक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का ब्लॉक से काम खत्म हो चुका है। डीपीआरओ गोपालजी ओझा ने बताया कि पांच ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख की जगह अब प्रशासक नियुक्त हो चुके हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारियों को प्रशासन पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें सरसवां, चायल, नेवादा, कड़ा और सिराथू ब्लॉक शामिल हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor