नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को केवल मतदाता के रूप में नहीं बल्कि नीति निर्माता के रूप में बनाएगा सशक्त:अवधेश चंद्र गुप्ता

कौशाम्बी: नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को केवल मतदाता के रूप में नहीं बल्कि नीति निर्माता के रूप में बनाएगा सशक्त:अवधेश चंद्र गुप्ता,

यूपी के कौशाम्बी जिले के ब्लॉक सभागार सिराथू में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के निमित्त आयोजित विधानसभा महिला सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में काशी क्षेत्र से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने संबोधित किया।

महिला सम्मेलन को मुख्य वक्ता अवधेश चंद्र गुप्ता ने संबोधित करते हुए बताया कि नारी शक्ति के सम्मान और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने की दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक कदम है।दशकों के लंबे इंतज़ार के बाद,यह कानून देश की आधी आबादी को उनका वाजिब हक दिलाने और नीति-निर्धारण में उनकी सक्रिय भूमिका तय करने का वादा करता है,ताकि राष्ट्र के विकास में महिलाओं की आवाज़ और भी बुलंद हो सके।देश की नारीशक्ति ने अपने परिश्रम,साहस और आत्मविश्वास से नई ऊंचाइयों को छुआ है। अब हमें मिलकर इस शक्ति को नई ऊर्जा देनी है,उसके लिए अवसरों का विस्तार करना है।

उन्होंने कहा कि मैं आज इस मंच के माध्यम से कहना चाहूंगा कि देश की प्रत्येक माताएं,बहनें,बेटियां,सबको विश्वास दिलाना चाहता हूं,कि प्रधानमंत्री जी नारी शक्ति की आकांक्षाओं को समझते हैं,और आपके सपनों को साकार करने के लिए प्रत्येक आवश्यक कदम उठा रहे हैं। ऐसी तमाम बातों को विस्तार पूर्वक साझा किया।

पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी,जिला कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री ज्योति केसरवानी,कार्यक्रम संयोजक व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा नीतू कनौजिया,ब्लॉक प्रमुख सिराथू शीतू मौर्य,जिला उपाध्यक्ष विनीता गुप्ता,जिला मंत्री अर्चना चौरसिया सभी ने अपने अपने विचारों को साझा किया। इस मौके पर भारी संख्या में माताएं बहनें उपस्थित रहीं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor