कौशाम्बी: आर्य पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा,
यूपी के कौशाम्बी जिले में भडेसर रोड स्थित आर्य पब्लिक स्कूल में बुद्ध पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के डायरेक्टर इंजीनियर योगेश कुमार मौर्य एवं फाउंडर आशीष कुमार मौर्य के कुशल नेतृत्व संचालित आर्य पब्लिक स्कूल, मँझनपुर,में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात प्रबंधक श्री ऋषि कुशवाहा जी ने भगवान बुद्ध के पंचशील सिद्धांत — अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य एवं अपरिग्रह — की विस्तार से व्याख्या की। उन्होंने सभी सदस्यों से इन सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विद्यालय की शिक्षिका सरिता कुशवाहा द्वारा विद्यालय प्रांगण में सभी विद्यालय परिवार के सदस्यों के साथ भगवान बुद्ध के चरणों में ध्यान लगाया गया।
प्रधानाचार्य अभिषेक सिंह ने बुद्ध के करुणा, शांति एवं मध्यम मार्ग के संदेश पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि बुद्ध के उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं और हमें जीवन में धैर्य एवं सद्भाव का मार्ग दिखाते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बुद्ध के जीवन दर्शन पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।
इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के प्रबंधक ऋषि कुशवाहा, प्रधानाचार्य अभिषेक सिंह यादव, डी डी एम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के डीन गौरव व स्वतंत्र और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ उपस्थित रहे।








