पुलिस लाइन में पुलिस परिवार के बच्चों हेतु बुक फेयर,समर कैंप एवं आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

कौशाम्बी: पुलिस लाइन में पुलिस परिवार के बच्चों हेतु बुक फेयर,समर कैंप एवं आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में अध्यक्षा वामा सारथी, शोभा वर्मा एवं एसपी सत्यनारायण प्रजापत की उपस्थिति में पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए बुक फेयर का आयोजन किया गया।बुक फेयर में बच्चों को रियायती दरों पर ज्ञानवर्धक पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं, जिनमें प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें, कहानी, उपन्यास एवं अन्य शिक्षाप्रद पुस्तकें शामिल रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पठन-पाठन के प्रति रुचि विकसित करना एवं ज्ञानवर्धन को प्रोत्साहित करना रहा।

इसी क्रम में पुलिस लाइन में आयोजित समर कैंप के अंतर्गत बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम वर्क की भावना विकसित करने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में बच्चों एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा एवं एकाग्रता बढ़ाने के लिए योग एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही रचनात्मक कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से कलश पेंटिंग एवं आर्ट एंड क्राफ्ट प्रशिक्षण के उपरांत पेंटिंग एवं क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

अध्यक्षा वामा सारथी द्वारा बच्चों को पुस्तकें भी वितरित की गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री देव पाल, प्रभारी वेलफेयर शाखा रतन सिंह सहित अन्य अधिकारी,कर्मचारी एवं पुलिस परिवारजन उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor