कौशाम्बी: विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी,एएसपी ने पुलिस लाइन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण,
यूपी में कौशाम्बी पुलिस लाइन परिसर में एसपी सत्यनारायण प्रजापत एवं एएसपी अमिता सिंह ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण नियंत्रण तथा भावी पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प दिलाया गया।इस अवसर पर पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।








