विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम ने किया पौधारोपण,लोगो को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कौशाम्बी: विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम ने किया पौधारोपण,लोगो को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ अमित पाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने जनपदवासियों से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

इस दौरान डीएम ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, स्वच्छ वायु उपलब्ध कराने तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है।

इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व शालिनी प्रभाकर एवं वन विभाग अधिकारी मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor