कौशाम्बी: कौशाम्बी में तालाब में डूबने से दो किशोरियों की मौत,परिजनों में मचा कोहराम,
यूपी के कौशाम्बी जिले में शुक्रवार की सुबह तालाब में नहाने गई दो किशोरियों डूब गई,मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला,लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,वहीं घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के जजौली के शरीफपुर पठान गांव की है जहा के तालाब में गांव की रहने वाली संजना (10) पुत्री राजेश सरोज व रागिनी (12)पुत्री राकेश सरोज शुक्रवार की सुबह नहाने गई थी। गहरे पानी में जाने की वजह से दोनों पानी में डूब गयी। वहीं तालाब के पास मौजूद अन्य लोगों ने परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घंटो मशक्कत के बाद दोनों किशोरियों का शव तालाब से निकाला,लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।पुलिस और ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व कर्मी भी मौके पर पहुंचे, दैवीय आपदा राहत कोष से मदद की कवायद में जुटे हुए है।








