कौशाम्बी में धूमधाम से मनाया गया यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन,एक पेड़ मां के नाम लगाकर लिया संकल्प

कौशाम्बी: कौशाम्बी में धूमधाम से मनाया गया यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन,एक पेड़ मां के नाम लगाकर लिया संकल्प,

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन कौशाम्बी में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर के नेतृत्व में जिला पंचायत कार्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए केक काटा गया तथा मिठाइयां बांटी गईं। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे।

ढोल-नगाड़ों की गूंज और मुख्यमंत्री के समर्थन में लगाए गए नारों से पूरा परिसर उत्साह से भर गया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों और सुशासन की सराहना की और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर सेवा का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के निरंतर विकास और प्रगति की कामना की।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor