कौशाम्बी: कौशाम्बी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य,कार्यकर्ताओं से की बैठक,बोले 2027 में 300 प्लस सीटों के साथ यूपी जीतेंगे,सीएम योगी को जन्मदिन की दी बधाई,
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के लिए कौशाम्बी पहुंचे,इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और इनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया,इस दौरान उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।
पत्रकारों के साथ बात करते समय डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन हरित भारत के तहत पूरे देश में लाखों करोड़ों वृक्षारोपण प्रत्येक वर्ष सभी प्रदेशों और जिलों में किए जा रहे है,और जहा वृक्षारोपण किए गए थे उनकी सुरक्षा की भी समीक्षा भी लगातार की जा रही है।
उन्होंने कहा कि 2027 में 307 सीटें जीतेंगे,समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के जातिगत एनकाउंटर के बयान पर कहा कि यदि कोई क्राइम करता है तो उसे पुलिस पकड़ने जरूर जाएगी,पुलिस पर कोई हमला करेगा तो उसे सजा जरूर मिलेगी,अखिलेश यादव को ऐसा लगता है तो शायद उन्होंने अपना शासनकाल देखा है सुशासन का शासनकाल नहीं देखा है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि जिले के विकास में बाधा बन रहे सपा के विधायक और सांसद जो जिले का विकास नहीं कर पाए वह अब मुझे करना पड़ेगा, उन्होंने कहा कि अभी तक वह इस ओर ध्यान नहीं दे रहे थे,लेकिन अब लगता है उन्हें ही ध्यान देकर जिले का विकास करना पड़ेगा।








