12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर आयोजित हुई योग की कार्यशाला,प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

कौशाम्बी: 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर आयोजित हुई योग की कार्यशाला,प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण,

यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय मंझनपुर डायट मैदान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष मंत्रालय द्वारा “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर योग की कार्यशाला का आयोजन किया गया,इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया,योग शिक्षिका लवली ने कार्यक्रम में आए हुए लोगों को योग की बारीकियों के बारे में जानकारी दी और योग से होने वाले फायदे गिनाए।

इस दौरान डीएम डॉ अमित पाल, एसपी सत्यनारायण प्रजापत ,भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,नगर पालिका मंझनपुर अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी,सीएमओ,सीडीओ सहित तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योग किया।

आयुष विभाग के क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी डॉक्टर प्रीतम सिंह ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया गया,अभी प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” इस लिए सभी को योग करना चाहिए।

भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी हर्ष कुमार ने बताया कि पतंजलि योग पीठ द्वारा योग को पूरे विश्व में प्रचार प्रसार किया जा रहा है,योग आपके शरीर को स्वस्थ रखता है,पतंजलि परिवार के लगभग पांच सौ कार्यकर्ताओं ने इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपनी सहभागिता की है।पतंजलि योग को जन जन तक पहुंचाने के लिए सदैव तत्पर और प्रयासरत है,अभी जुलाई में इसके लिए आनलाइन प्रशिक्षण भी कराया जाएगा,जिसमे स्कैनर के माध्यम से कोई भी जुड़ सकता है और प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor