कौशाम्बी: पूर्व सैनिक की भूमिधरी जमीन पर हो रहे निर्माण को जबरन रोक रही पुलिस,पीड़ित ने डीएम,एसपी से की शिकायत,
यूपी के कौशाम्बी जिले मे पूर्व सैनिक की भूमिधरी जमीन पर निर्माण कार्य को पुलिस द्वारा जबरन रोके जाने का मामला सामने आया है,जहा पुलिस द्वारा निर्माण कार्य अवरुद्ध किए जाने पर पीड़ित पूर्व सैनिक परेशान है,पीड़ित ने तहसील दिवस में डीएम डॉ अमित पाल एवं एसपी सत्यनारायण से इसकी लिखित शिकायत की है,डीएम ने टीम गठित कर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।
मामला कोखराज थाना क्षेत्र के परसरा का है जहा के धर्म नारायण पूर्व सैनिक है,उनके परिवार को 1971 में भूमि का पट्टा मिला था,जिस पर वह और उनका परिवार लगातार खेती भी कर रहा था,अभी तक वह सेना में तैनात था,जिसके चलते उक्त जमीन पर निर्माण नहीं करा पाया,रिटायर हुआ तो गांव वापस लौटा और निर्माण कार्य शुरू किया तो पुलिस रोक लगाने लगी,इस संबंध में न्यायालय में मामला चला तो विपक्षी बिंदेश्वरी न्यायालय में उपस्थित नहीं होता था,जिसके चलते न्यायालय में उक्त मामले को खारिज कर दिया था।
जिसके बाद विपक्षी पुलिस की मिलीभगत से जबरन निर्माण कार्य रोकने लगता है,पुलिस सभी कागजात सही होने के बावजूद सुनवाई नहीं कर रही है।पीड़ित ने तहसील दिवस में डीएम और एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय और मदद की गुहार लगाई है।
इस सम्बन्ध में आरोप लगाए हुए व्यक्ति बिंदेश्वरी प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त जमीन के संबंधित कागजात उनके पास है,उनके ऊपर लगाए एजे इसभी आरोप निराधार है।








