कमिश्नर एवं आईजी प्रयागराज मंडल ने तहसील मंझनपुर में सुनीं जनशिकायतें,IGRS के फर्जी निस्तारण पर कहा समीक्षा की जा रही है,आवेदकों का लिया जा रहा फीडबैक

कौशाम्बी: कमिश्नर एवं आईजी प्रयागराज मंडल ने तहसील मंझनपुर में सुनीं जनशिकायतें,IGRS के फर्जी निस्तारण पर कहा समीक्षा की जा रही है,आवेदकों का लिया जा रहा फीडबैक,

यूपी के कौशाम्बी जिले में कमिश्नर प्रयागराज मंडल सौम्या अग्रवाल एवं आईजी प्रयागराज जोन अजय कुमार मिश्र ने शनिवार को तहसील मंझनपुर पहुंचकर जनशिकायतों को सुना।कमिश्नर प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध किया जाए।

मीडिया के IGRS के फर्जी निस्तारण रिपोर्ट लगाने के सवाल पर कमिश्नर प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने कहा कि तमाम ऐसे मामले सामने आए है,जिनमें आवेदक ने असंतुष्टि जताई है,उन मामलों की लगातार समीक्षा की जाती है,आवेदकों से इसका फीड बैक भी लिया जा रहा है।इस मामले में जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यमुना में अवैध बालू खनन को लेकर मीडिया के सवाल पर कहा कि अवैध खनन पर लगातार टीम बनाकर कार्रवाई की जा रही है।

इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व शालिनी प्रभाकर, एएसपी अमिता सिंह,एसडीएम आकाश सिंह,सीओ शिवांक सिंह सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor